Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

1 लाख 20 हजार रुपये की शराब संग चार तस्कर गिरतार 

अल्मोड़ा। एसएसपी पीएन मीणा द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत चौखुटिया पुलिस ने 40 पेटी हरियाणा मार्का शराब के साथ चार तस्करों को गिरतार किया है। आरोपियों के खिलाफ चौखुटिया थाने में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। जबकि शराब तस्करी में प्रयुक्त इनोवा कार को सीज कर दिया। बीते रविवार को एसओजी की सूचना पर चौखुटिया पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने जालली रोड मांसी गांव को जाने वाले सड़क तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहन संया- यूपी-25-डीटी- 5620 इनोवा वाहन की चेकिंग की गई। वाहन सवार मोहमद रफी पुत्र मोहमद रजा खान निवासी ग्राम तिलियापुर थाना सीबी गंज बरेली, अखिल पुत्र रमेश चंद्र निवासी डिफेंस कलोनी थाना इजतनगर बरेली, रूप किशोर पुत्र रामनाथ शर्मा निवासी चौधरी तालाब थाना किला बरेली,सुवनित पुत्र राम अवतार शुक्ल निवासी गाम और थाना पछदौरा जिला हरदोई के कब्जे से 40 पेटी इंपैक्ट रम बरामद की। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई शराब की कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये है। थानाध्यक्ष चौखुटिया राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा चारों तस्कर शराब सोनीपत, हरियाणा से लाकर राजस्व क्षेत्र जालली तहसील द्वाराहाट क्षेत्र में बेचने ले जा रहे थे। चारों आरोपियों के खिलाफ चौखुटिया थाने में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। शराब तस्करी में प्रयुक्त इनोवा वाहन को सीज कर दिया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। टीम में एसआई सुनील धानिक, कांस्टेबल प्रदीप, हर्ष बहादुर, मनमोहन सिंह, भूपेंद्र पाल आदि रहे।

Advertisement