Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

छात्र संघ अध्यक्ष को रिहा करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

 

बागेश्वर। एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष को रिहा करने की मांग को लेकर डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं के लिए लड़ रहे दीपक उप्रेती को गिरतार करना छात्रहितों का हनन है। उन्होंने प्राचार्य के माध्यम से कुलपति के नाम ज्ञापन भी भेजा। जल्द छात्रसंघ अध्यक्ष को कारावास से रिहा करवाने को कहा। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर संगठित होक उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।  सोमवार को छात्र संघ के बैनर तले पूरे कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन में भागीदारी कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि शोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा के अध्यक्ष को अपनी मांगों के लिए जवाब मांगने पर जेल भेज दिया गया। यहां तक कि उन पर गलत आरोप लगाकर पद से भी निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं को उठा रहे अध्यक्ष के खिलाफ लेज में इस तरह से पुलिसिया कार्रवाई करना शर्मनाक व निंदनीय है। छात्रों में इस घटना को लेकर भारी रोष है। उन्होंने कहा कि अगर छात्रों के प्रतिनिधि के साथ सवाल पूछने पर इस तरह का बर्ताव किया जाएगा, तो छात्रहित की बात कौन करेगा। उन्होंने कहा कि कॉलेज के सभी छात्र इस मसले पर एकजुट हैं। उन्होंने प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा। छात्रसंघ अध्यक्ष को जेल से रिहा कराने और उसे पद पर बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर जल्द छात्रों के मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो छात्र एकजुट होकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

एनएसयूआई और युवा कांग्रेस ने पुतला फूंका – बागेश्वर। डिग्री कॉलेज में हुए प्रदर्शन में सभी छात्र संगठनों ने एकजुट होकर भागीदारी की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, भाजयुमो सहित अन्य संगठनों से जुड़े छात्रों ने एक मंच पर आकर एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा के छात्रसंघ अध्यक्ष का समर्थन किया। कॉलेज परिसर के बाहर एनएसयूआई व युवा कांग्रेस ने प्रशासन और कुलपति का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा छात्रसंघ अध्यक्ष को झूठे आरोप लगाकर फंसाया गया है। जो निंदनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि इस घटना के विरोध में सभी छात्र एकजुट हैं। अगर जल्द उन्हें रिहा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन होगा।  प्रदर्शन में छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी, उपाध्यक्ष जयदीप कुमार, छात्रा उपाध्यक्ष विद्या पांडे, महासचिव भूपेश कुमार, सह सचिव अर्जुन थापा, कोषाध्यक्ष सचिन कठायत, दर्शन कठायत, चेतन बोरा, रोशन गढिय़ा, गणेश कुमार, राजेंद्र दानू, पूजा फस्र्वाण, दीप्ति धौनी, बीना रावत, वंदना जोशी, योति थापा, योगेश जोशी, प्रियांशी कठायत, सूरज जोशी, कमलेश गढिय़ा, बबलू मेहरा समेत तमाम छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की।

 

 

 

Advertisement