एसआई को निलंबित करने की मांग पर अड़े व्यापारी
अल्मोड़ा। व्यापारी से मारपीट के मामले में व्यापारियों ने एसएसपी को लिखित शिकायत पत्र सौंपा। जिस पर एसएसपी पीएन मीणा ने तीन दिन के भीतर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। व्यापारियों ने तीन दिन में आरोपी एसआई और अन्य पुलिस कर्मियों को निलंबित नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सोमवार को जिला और नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसएसपी मीणा से मुलाकात की। व्यापारियों ने कहा बीते शनिवार को थाना बाजार में पुलिस कर्मियों ने सब्जी व्यापारी करण बिष्ट को जबरन पीटा दिया। इस उन्होंने आरोपी एसआई संतोष देवरानी और अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कहा अगर तय समय में आरोपी पुलिस कर्मियों निलंबित नहीं किया गया तो व्यापार मंडल उग्र आंदोलन को बाध्य होगा। जरूरत पडऩे पर विधिक कार्रवाई भी व्यापार मंडल द्वारा की जाएगी। यहां जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, नगर व्यापार मंडल महासचिव मनोज सिंह पवार, कमल बिष्ट, गोपाल तिवारी कांग्रेस, पीसीसी सदस्य भूपेंद्र सिंह भोज (गुड्डू), पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर बिष्ट, सुशील साह, मयंक बिष्ट,करण बिष्ट, प्रमोद मेर, प्रतियेश पांडे,शंकर जोशी आदि रहे।
