Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

गैरसैंण अभियान ने लगाया पदाधिकारियों के फोन टेपिंग का आरोप 

देहरादून। परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल पर स्थाई राजधानी गैरसैंण के लिए आंदोलन चला रहे गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने सोमवार को अपने पदाधिकारियों के फोन टेप किए जाने का आरोप लगाया। अभियान ने इसकी शिकायत डीएम और एएसपी से ज्ञापन सौंपकर की। सोमवार को अभियान ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पदाधिकारियों के फोन टेप किए जा रहे हैं। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं को डराया धमकाया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान अभियान के प्रमुख रणनीतिकार मनोज ध्यानी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को ब्लेकमेल किया जा रहा है। उनके फोन टेप और हैक हो रहे हैं। ध्यानी ने कहा कि यदि फोन विधिक और संवैधानिक तरीके से सरकार और प्रशासन की ओर से होते हैं तो अभियान इसका स्वागत करता है। लेकिन यदि यह अवैध और असामाजिक तत्वों की ओर से किए जा रहे हैं तो गैरसैंण अभियान इसकी गंभीर और उच स्तरीय जांच की मांग करता है। दोषियों को सजा देने की मांग उठाई। साथ ही अभियान कार्यकर्ताओं की सुरक्षा की मांग भी की। ज्ञापन सौंपने वालों में लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, मदन सिंह भंडारी, प्रभात डंडरियाल, देवेंद्र रावत, विरेश चौधरी, बृज मोहन सिंह नेगी, कृष्णकांत कुनियाल, मनोज बडोला, वीरेंद्र सिंह रावत, सुभाष रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

Advertisement