Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

बागेश्वर पुलिस अधीक्षक ने आयोजित की मासिक अपराध गोष्ठी, मनचलों पर सख्त अंकुश लगाने को दिए निर्देश

 

बागेश्वर ।  आज  पुलिस लाईन बागेश्वर में श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर की अध्यक्षता* में मासिक अपराध गोष्ठी/सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मौजूद सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से पुलिस अधीक्षक  द्वारा उनकी विभागीय, व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा उनका निस्तारण किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक  द्वारा  विगत माह में घटित अपराधों की समीक्षा की गयी व सभी थाना प्रभारियों को थानों में लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों, सम्मन-वारन्टों, लम्बित मालों आदि का शीघ्र निस्तारण करने तथा गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी हेतु त्वरित कार्यवाही किये जाने व वाहनों की चैकिंग के दौरान ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किये जाने के संबंध में दिशा-निर्देश दिये गये। *पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को लड़कियों के स्कूल और अन्य सभी प्वाइंट जहां पर स्कूल लगने और छुट्टी के समय शरारती तत्व घूमते रहते हैं। उन पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर गश्त/ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गये। ताकि स्कूलों के आस-पास घूमने वाले शरारती तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके मासिक अपराध गोष्ठी का संचालन उ0नि0 श्री भूपेश पाण्डेय प्रभारी यातायात बागेश्वर द्वारा किया गया। सम्मेलन में श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर, सुश्री संगीता पुलिस उपाधीक्षक कपकोट, श्री तिलक राम वर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना कपकोट, निरीक्षक श्री डी0आर0 वर्मा प्रभारी डी0सी0आर0बी0, उ0नि0 श्री अनिल नयाल प्रभारी स्था0अभि0इकाई बागेश्वर, उ0नि0(पुलिस दूरसंचार) श्री हरीश सिंह कनवाल प्रभारी रेडियो शाखा, एस0आई0(एम0) श्री मोहन चन्द्र जोशी आंकिक, ए0एस0आई0(एम0) श्री नरेन्द्र कुमार प्रभारी प्रधान लिपिक, उ0नि0 श्री पंकज जोशी प्रभारी एस0ओ0जी0, उ0नि0 श्री चंचल सिंह वाचक पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस कार्यालय, के अधि0/कर्म0 तथा समस्त थाना/चौकी प्रभारी, प्रभारी फायर स्टेशन बागेश्वर, कपकोट, गरूड़, शाखा प्रभारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Advertisement