Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

स्वर्ण पदक विजेता योति को डीएम और एसपी ने किया समानित 

चपावत। जिला स्पोर्ट्स कराटे डो एसोसिएशन में कराटे टीम की होनहार खिलाड़ी योति बिष्ट के साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर डीएम और एसपी ने समानित किया। इस दौरान खेल प्रेमियों ने योति को बधाई दी। साउथ एशियन कराटे चैंपियन योति बिष्ट के लोहाघाट पहुंचने पर स्वागत किया गया। खेल प्रेमियों ने योति को बधाई दी। डीएम एसएन पांडेय और एसपी धीरेन्द्र गुंयाल ने योति को समानित किया। उन्होंने कराटे खेल को बढावा देने को हर संभव मदद देने को कहा। एसपी गुंयाल ने योति को दो हजार की नकद धनराशि दी। उन्होंने कराटे डो एसोसिएशन जिलाध्यक्ष और सोबोकान उत्तराखंड चीफ लक्ष्मण बिष्ट और कराटे कोच दीपक अधिकारी के प्रयास की सराहना की। एसडीएम अनिल गब्र्याल, एसडीएम पाटी शिप्रा पांडेय, डीएसओ आरएस धामी, डीओ डीएस रावत, पीडी हरगोविंद भट्ट ने खुशी जताई है।

Advertisement