Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बागेश्वर डिग्री कॉलेज में छात्रों ने की दूसरे दिन भी तालाबंदी 

-प्राचार्य की उपस्थिति की अनियमितता का स्पष्टीकरण देने की मांग

बागेश्वर। प्राचार्य के नियमित उपस्थित नहीं रहने से भड़के छात्रों ने दूसरे दिन भी कॉलेज में तालाबंदी की। इस दौरान उन्होंने प्राचार्य से स्पष्टीकरण देने की मांग की। कहा अगर जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। बुधवार को छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी के नेतृत्व में छात्र महाविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्राचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने कॉलेज परिसर में सभा कर प्राचार्य की अनियमित उपस्थिति पर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि माह सितंबर में कॉलेज में नई प्राचार्य की नियुक्ति हुई थी। जिसके बाद से वह अधिकांश समय अनुपस्थित रही हैं। उनके कॉलेज में नहीं होने से अनियमितता फैल रही है। छात्र-छात्राओं के कई काम अटक गए हैं। जिसके चलते कॉलेज में कई तरह की समस्याएं पैदा हो रही हैं। उन्होंने कहा छात्रसंघ और कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं का प्राचार्य की लगातार अनुपस्थिति के बारे में जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने प्राचार्य की उपस्थिति की अनियमितता का स्पष्टीकरण देने की मांग की। इस दौरान उन्होंने स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। यहां उपाध्यक्ष जयदीप कुमार, महासचिव भूपेश कुमार, सचिन कठायत, विद्या पांडेय, कमलेश गडिय़ा, पंकज कुमार आदि रहे।

Advertisement