Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

बिग ब्रेकिंग: बागेश्वर में नवनिर्वाचित प्रधान को जान से मारने की धमकी

बागेश्वर। नवनिर्वाचित प्रधान के परिवार को जान से मारने की धमकी मिलने पर पुलिस चौकन्नी हो गई है। प्रधान ने रीमा पुलिस को नामजद तहरीर दी है और जानमाल का खतरा बताया है। उन्होंने पुलिस से संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अक्सौड़ा ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान हीरा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि शनिवार की शाम दो व्यक्ति उनके पास आए और गाली-गलौच करने लगे। जान से मारने की धमकी के साथ ही भविष्य में देख लेने, दुकान में आग लगाने, गांव में होने वाले निर्माण कार्य में बाधा डालने और नुकसान पहुंचाने की धमकी दे गए। आरोपितों का भाई भी प्रधान का दावेदार था, लेकिन वह हार गया था। हारने के बाद वह परिवार उनके साथ रंजिश रखने लगा है। कहा कि धमकी मिलने के उनका परिवार घबराया हुआ है ओर संबांधितों के खिलाफ सत कार्रवाई की जाए। उधर, रीमा चौकी इंचार्ज जेएस चुफाल ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

Advertisement