Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

भव्य तरीके से मनाया जाएगा कांडा- कमस्यार महोत्सव 

बागेश्वर। कांडा- कमस्यार महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए पंचायत प्रतिनिधि तथा महोत्सव से जुड़े लोगों की कालिका मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित की। इसमें वक्ताओं ने महोत्सव को लेकर अपने सुझाव दिए। सर्व समति से तय किया गया कि महोत्सव में इस बार मुयमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही महोत्सव से जुड़े लोग क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह भौर्याल से मिलेंगे। जिला पंचायत सदस्य पूजा आर्या की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों और महोत्सव से जुड़े लोग मौजूद रहे। उन्होंने महोत्सव की भव्यता पर बल दिया। हर संभव सहयोग का भी भरोसा दिया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी ने कहा कि महोत्सव क्षेत्र की संस्कृति के संरक्षण में सहायक होते हैं। महोत्सव को और बेहतर ढंग से मनाया जाएगा। इसके लिए लोक कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। संस्कृति विभाग तथा सूचना विभाग से इसके लिए संपर्क किया जाएगा। वीरेंद्र नगरकोटी ने बताया कि महोत्सव की तिथि जल्द घोषित होगी। इससे पहले क्षेत्र के लोग मुयमंत्री से मिलेंगे। उन्हें महोत्सव में आमंत्रित करेंगे। इसके बाद ही अंतिम तिथि घोषित होगी। इस मौके पर प्रकाश नगरकोटी, आलम सिंह महरा, आनंद धपोला, भगवान भंडारी, जितेंद्र वर्मा, सोनी माजिला, भूपाल सिंह नगरकोटी, पीयूष धपोल, विमला नगरकोटी आदि मौजूद रहे।

Advertisement