Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

द्वाराहाट पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, बेटा ईनामी मफरूर बाप वाॅछित, बेटा घटना के समय से था फरार

 

अल्मोड़ा। श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मफरूरों व ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत् द्वाराहाट पुलिस को एक ईनामी मफरूर एवं एक वाॅछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामियाबी मिली है। द्वाराहाट थाने में पंजीकृत मु0अ0सं-10/2018 धारा- 363/366/376 व 3/4 पोक्सो अधिनियम एवं 10/11 बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम में घटना के समय से फरार चल रहे एक हजार रूपये *ईनामी मफरूर आमिर उर्फ अल्लू* पुत्र इलियास कुरैशी उर्फ तांत्रिक तथा *वाॅछित अभियुक्त इलियाज कुरेशी उर्फ तांत्रिक* निवासीगण ईदगाह रोड बागपत उ0प्र0 को द्वाराहाट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष द्वाराहाट श्री हरीश प्रसाद ने बताया कि *दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पूर्व से काफी प्रयास किये जा रहे थे, लगातार किये जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनाॅक- 23.11.2019 को उ0नि0 बृजमोहन भट्ट, का0 मो0 शाहिद, का0 दीपक खड़ाई द्वारा ईदगाह मोहल्ला बागपत में दौराने दबिश गिरफ्तार किया गया है।* जिन्हें मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Advertisement