Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

चौखुटिया पुलिस ने चार गाॅजा तस्करों के विरूद्व की गैगस्टर एक्ट में कार्यवाही

 

 

 

‘  अल्मोड़ा।  श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा अपराधियों व अपराध पर अंकुश लगाने एवम गैंग बनाकर अपराध करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश पर दिनाॅक- 23.11.2019 को थानाध्यक्ष चौखुटिया श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा एन0डी0पी0एस0 एक्ट में संलिप्त *1- गणेश सिंह अधिकारी* पुत्र धन सिंह अधिकारी निवासी- उदयपुरी बन्दोबस्ती रामनगर नैनीताल, *2- मनोज पुत्र हुकुम सिंह* निवासी- उदयपुरी बन्दोबस्ती रामनगर नैनीताल, *3- अंकित कुमार पुत्र महावीर* निवासी- हल्ला, नगला, बिजनौर, चाॅदपुर उ0प्र0, *4- धर्मवीर सिंह पुत्र मंगू सिंह* निवासी- हल्ला,नगला, बिजनौर, इस्माईलपुर उ0प्र0  के विरुद्ध थाना चौखुटिया में मु0अ0सं0- 28/2019 *धारा- 2/3 गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत* किया गया है। थानाध्यक्ष चौखुटिया ने बताया कि *ये चारों अभियुक्त चौखुटिया एवं आस-पास के क्षेत्रों में संगठित गिरोह बनाकर अवैध रूप से चरस/गाॅजे की तस्करी कर अवैध धन अर्जित करने का काम करते हैं। इस गैंग की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चारों अभियुक्तों के विरूद्व गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही की गयी है।* इस गैंग के विरूद्व थाना चौखुटिया में 51.348  किलोग्राम अवैध गाॅजा, (कीमत- ढ़ाई लाख रूपये लगभग ) की तस्करी किये जाने सम्बन्धित अभियोग पंजीकृत है, चारों अभियुक्त वर्तमान में जिला कारागार अल्मोड़ा में निरूद्व हैं। *अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति का पता लगाकर जब्तिकरण की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Advertisement