Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

स्थानीय उत्पादों की हुई जमकर खरीददारी

 

चपावत। जलागम की ओर से लगाए गए स्टॉल में बिक रहे स्थानीय उत्पादों को लोग हाथों हाथ ले रहे हैं। स्टॉल में रखी गई जैविक सब्जी और अन्य सामग्री की लोगों ने जमकर खरीददारी की। रविवार को चपावत में जलागम ने आजीविका संघ की मदद से स्टॉल लगाया। स्टॉल में गहत, मडुवे का आटा, मसाले, लाल चावल, अदरख, मूली, लौकी, अचार, मेथी, काली भट्ट, धनिया, मटर, फल, अचार, मुरब्बा, पहाड़ी दाल और आलू की बिक्री की गई। मोटर स्टेशन में लगाए स्टॉल से बड़ी संया में लोगों ने खरीददारी की। इससे काश्तकारों के चेहरे खिले रहे। जलागम के यूनिट अधिकारी अशोक अधिकारी ने बताया कि स्टॉल में चार आजीविका संघ मां दुर्गा आजीविका स्वायत्त सहकारिता सिप्टी, बिस्यूला आजीविका संघ खलकंडिया, महा उजवला संघ गोसनी और आदर्श आजीविका संघ थुवामौनी से जुड़े काश्तकारों ने जैविक उत्पादों की बिक्री की। जिला प्रशासन की पहल पर बीते रविवार से यहां स्टॉल लगाने की कवायद की गई है। स्टॉल लगने से लोगों को स्थानीय उत्पाद बाजार से कम दाम में उपलब्ध हो रहे हैं।

Advertisement