Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बागेश्वर में ग्राम प्रधानों को आज दिलाई गई शपथ

बागेश्वर। .)शासन के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार को छोडकर राज्य के 12 जनपदों में ग्राम पंचायत के सदस्यों एंव प्रधानों को दिनांक 27 नवम्बर, 2019 तक शपथ के निर्देश दिये थे, जिसके अनुपालन में जिला जिलाधिकारी रंजना राजगुरू के निर्देशन में जनपद के तीनों विकास खंडों की संगठित ग्राम पंचातों के सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों को संबंधित विकास खंडों के सभागार में खंड विकास अधिकारियों द्वारा शपथ दिलार्इ गयी। जिसमें विकास खंड बागेश्वर में खंड विकास अधिकारी आलोक भण्डारी ने 38 ग्राम प्रधानों एवं 49 सदस्य ग्राम पंचायत, विकास खंड गरूड में खंड विकास अधिकारी विपिन चन्द्र पंत ने 33 ग्राम प्रधानों एवं 175 सदस्य ग्राम पंचायत तथा विकास खंड कपकोट में खंड विकास अधिकारी गंगा गिरी गोस्वामी ने 37 ग्राम प्रधानों एवं 49 सदस्य ग्राम पंचायत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।

Advertisement