तीसरे दिन भी जारी रहा संयुक्त मोर्चा का धरना प्रदर्शन
बागेश्वर। लंबित मांगों को लेकर जल संस्थान कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने विभाग तथा ठेकेदार पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। आंदोलित कर्मचारी गुरुवार को आंदोलन स्थल जल संस्थान कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि आठ सूत्रीय मांग को लेकर वे लंबे समय से आंदोलित हैं। दो बार जल संस्थान के अधिकारियों को इसका ज्ञापन भी भेज चुके हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों की अनदेखी हो रही है। अध्यक्षता करते हुए शेखर चंद्र जोशी ने कहा कि अधिकारी उनकी मांगों की अनदेखी कर रहे हैं। जिस कारण न तो उन्हें समय पर वेतन मिलता है और न ही अन्य देयक। विभाग का काम करते-करते उनकी आधी जिंदगी गुजर गई है। लेकिन उनकी सुध नहीं ली जा रही है। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्दी नहीं माना गया तो वे कार्यालय में तालाबंदी करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इसकी सारी जिमेदारी विभाग की होगी। संचालन पूरन चौबे ने किया। इस मौके पर शेखारानंद जोशी, नवीन चंद्र जोशी, देवेंद्र मेहता, घनश्याम उपाध्याय, रविशंकर, रोहित राम, हरीश चंद्र, चंचल सिंह, गोपाल कृष्ण, किशन लाल, कुशल रावत, सुनील दत्त पांडेय, जोगा राम आदि मौजूद रहे।
