Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बागेश्वर में जल संस्थान कर्मियों ने किया प्रदर्शन 

बागेश्वर । आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जलसंस्थान के कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में विभाग और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विभाग और सरकार पर कर्मचारियों की अनदेखी के आरोप लगाये। साथ ही शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। शुक्रवार को भी जल संस्थान कार्यालय परिसर में कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का धरना जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कर्मचारी पूरी निष्ठा से अपनी जिमेदारियों का निर्वाह करते हैं। इसके बावजूद उन्हें तय समय में वेतन नहीं दिया जाता है। इस दौरान उन्होंने लाइन का काम देखने सहित अन्य फील्ड कार्य में लगे कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश देने को कहा। संयुक्त मोर्चा ने 2016 से अब तक डीए का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। जल्द इस धनराशि का भुगतान करने को कहा। उन्होंने कहा कई बार समस्याओं के लेकर विभागीय उचाधिकारियों से बातचीत की गई। हर बार समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन निराकरण नहीं होता। कहा फिलहाल कर्मचारी कार्यालय परिसर में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर जल्द उनकी समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो कर्मचारी तालाबंदी, अनशन कर आंदोलन को उग्र करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवीन चंद्र पांडे और संचालन पूरन चौबे ने किया। यहां शेखरानंद जोशी, प्रकाश भट्ट, शेखर चंद्र, पूरन सिंह, रोहित राम, पुष्कर चंद्र, नंदन प्रसाद, जोगा राम, कृष्ण कुमार, अजीत कुमार, शंकर लाल, राजेंद्र प्रसाद जोशी, कुशल सिंह रावत आदि रहे।

Advertisement