Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

गांधी के हत्यारे को देशभक्त कहने पर युकां ने जताई आपत्ति 

बागेश्वर। भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा द्वारा संसद में दिए गए बयान पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं राष्ट्रपति के संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। उन्होंने कहा प्रज्ञा ने भारत के संसद का अपमान किया है। ऐसे लोकसभा सदस्य की सदस्यता समाप्त करने की मांग की है। शुक्रवार को युकां कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने तहसीलदार नवासीज खलीक को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा भाजपा सांसद प्रज्ञा ने गत दिनों संसद में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा था। इतना ही नहीं उनके जिंदाबाद के नारे भी लगाए। उन्होंने उनके इस कृत पर कड़ी आपत्ति जताई है। कहा प्रज्ञा ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी का अपमान किया है। इस दौरान उन्होंने ऐसे सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की है। यहां अजय चंदोला, दीपक कोहली, संजय रावत, गोकुल परिहार, प्रकाश चंद्र, संतोष, ओमप्रकाश रहे।

Advertisement