Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बागेश्वर के पत्रकारों ने किया पत्रकार शिव प्रसाद सेमवाल की गिरफ्तारी का विरोध। ए डीएम को सौपा ज्ञापन

बागेश्वर । वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रसाद सेमवाल की गिरफ्तारी का जिले के पत्रकार संगठनों ने विरोध किया। उन्होंने एडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। उनसे मामले की उचित जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
शुक्रवार को नेशनलिस्ट यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट और श्रमजीवी पत्रकार संगठन के सदस्यों ने एडीएम राहुल गोयल को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पत्रकार सेमवाल को तथ्यहीन आधार पर फंसाया गया है। वह लगातार जन सरोकारों की पत्रकारिता करते रहे हैं। सरकार लोगों के हक में बोलने वाले को चुप कराने का प्रयास कर रही है। इससे पूर्व भी कई पत्रकारों के खिलाफ उत्पीड़न हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर चैथे स्तंभ का इस तरह से मुंह बंद करने की कोशिश की जाएगी तो लोगों की समस्याएं कैसे उजागर होंगी। उन्होंने राज्यपाल से मामले की उचित स्तर से जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

इसके अलावा गरुड़ और बैजनाथ के पात्रकारों ने भी नैनीताल से पहुंचे इन दोनों पात्रकारों के साथ गरुड़ के एस.डी.एम.जयवर्धन शर्मा को पर्वतजन के
संपादक शिव प्रसाद सेमवाल
को असंवैधानिक तरीके से जेल भेजने पर निष्पक्ष जानवः के लिए ज्ञापन सौंपा ।

Advertisement