नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों व सदस्यों ने ली पड़ व गोपनीयता की शपथ
बागेश्वर । शासन के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार को छोडकर राज्य के 12 जनपदों में नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को दिनांक 29 नवम्बर, 2019 तक शपथ दिलाने के निर्देश दिये थे, जिसके अनुपालन में जिलाधिकारी रंजना राजगुरू के निर्देशन में जनपद के तीनों विकास खंडों की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2019 में नवनिर्वाचित सदस्य क्षेत्र पंचायत को संबंधित विकास खंडों के सभागार में उपजिलाधिकारियों द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलार्इ गयी। जिसमें विकास खंड बागेश्वर में उपजिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी ने ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती पुष्पा देवी, ज्येष्ठ उपप्रमुख श्रीमती पुष्पा रौतेला एवं कनिष्ठ उपप्रमुख श्रीमती चांदनी टम्टा एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। विकास खंड गरूड़ में उपजिलाधिकारी गरूड़ जयवर्द्धन शर्मा ने ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती हेमा देवी, ज्येष्ठ उपप्रमुख बहादुर सिंह एवं कनिष्ठ उपप्रमुख श्रीमती दीपा जोशी एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी तथा विकास खंड कपकोट के विकास खंड सभागार में उपजिलाधिकारी कपकोट प्रमोद कुमार ने ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, ज्येष्ठ उपप्रमुख हरीश सिंह मेहरा एवं कनिष्ठ उपप्रमुख कविन्द्र सिंह गढिया एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास, पूर्व विधायक कपकोट शेर सिंह गढिया, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, उपाध्यक्ष जिला पंचायत नवीन परिहार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, ंपूर्व सदस्य जिला पंचायत शिव सिंह बिष्ट, खंड विकास अधिकारी बागेश्वर आलोक भण्डारी, कपकोट गंगा गिरी गोस्वामी, गरूड़ विपिन चन्द्र पंत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
