Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 23, 2026

भूटान के पशुपालकों ने किया भैसवाड़ा का भ्रमण

अल्मोड़ा। इनहेयर स्वयं सेवी संस्था मासी में जैविक खेती कर रहे भूटान के 13 पशुपालकों के समूह ने शुक्रवार को भैसवाड़ा प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें टेपरेट रीजन में उगाई, बोई जाने वाली बहुवर्षीय चारा घासों के साथ ही दोलनी, गुछी, राई, ब्रोम बटर, गुणी, सीता एवं नैपियर घास के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पशुपालकों को बहुवर्षीय घास की बुवाई की विधि, बीज दर व अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त करने की विधि को विस्तार पूर्वक समझाया गया। वहीं, आधुनिक पशुपालन, पशुपोषण, पशुप्रबंधन, डेरी व्यवसाय से होने वाले लाभ एवं पशुओं में होने वाली प्रमुख बीमारियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर पशुपालकों को बहुवर्षीय घासों के मिनी किट भी बांटे गए। भ्रमण ग्रुप में 7 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल रहीं। यहां डॉ. प्रतिभा सिंह पशु चिकित्साधिकारी, पवन कुमार सिंह आदि रहे।

Advertisement