Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

मैक्स और कार की भिड़ंत में कार सवार चार लोग घायल 

 

चपावत। मुडिय़ानी एनएच के पास मैक्स व कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन का हल्की चोटें आई है। जबकि एक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। शुक्रवार सुबह सवा नौ बजे लोहाघाट से टनकपुर की ओर जा रही अल्टो कार संया-यूके 03टीए 5151 और टनकपुर से चपावत की ओर आ रही मैक्स-यूके 05 टीए 0228 की मुडिय़ानी के पास भिड़ंत हो गई। घटना में कार सवार यात्री पान सिंह (42) निवासी पाटी के नाक और सिर में चोट आ गई। साथ ही तीन अन्य यात्रियों को खरोचें आ गई। आसपास के लोगों ने बताया कि मैक्स वाहन में बाल विकास के कर्मचारी टनकपुर में चल रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक में शामिल होने जा रहे थे। घायल पान सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि मैक्स चालक की ओर से मोड़ पर कैंटर को ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ। कार चालक ललित पंत ने बताया कि उन्होंने मैक्स से बचने का प्रयास किया, लेकिन ओवर स्पीड होने के चलते दोनों में भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों में 15 यात्री सवार थे।

 

 

 

Advertisement