January 31, 2026

बीएड प्रशिक्षुओं को दी नये मोटर अधिनियम की जानकारी 

बागेश्वर। यातायात पुलिस ने डिग्री कॉलेज के बीएड संकाय में जागरुकता अभियान चलाया। उन्होंने बीएड प्रशिक्षुओं को नये मोट रवाहन अधिनियम और यातायात के नियमों की जानकारी दी। उन्हें नियमों का स्वयं पालन करते हुए अन्य लोगों को भी प्रेरित करने को कहा। यातायात निरीक्षक भूपेश पांडे ने मुय वक्ता के रूप में प्रशिक्षुओं को यातायात के नियम बताए। उन्होंने कहा कि अक्सर वाहन दुर्घटनाओं का कारण लोगों को नियमों की जानकारी नहीं होना भी है। कहा कि सभी को नियमों की जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए पुलिस के अलावा युवा भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं को नये मोटर वाहन अधिनियम के बारे में भी विस्तार से बताया। अधिनियम के तहत नियम तोडऩे पर दी जाने वाली सजा और जुर्माने की राशि के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरकार 2019 में इस अधिनियम को लेकर आई। जिसके तहत नियम तोडऩे पर भारी जुर्माने का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने युवओं से अपने स्तर से भी लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने को कहा। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज दुबे, प्राध्यापक अखिलेश चौहान सहित ठाकुर सिंह, हिमानी तिवारी, प्रिया कांडपाल, बसंत, आनंद, नेहा, नरेंद्र गिरी, कौशल उपाध्याय, राजेश, तनुजा आदि मौजूद रहे।