Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

देवप्रयाग में युवा तीर्थ पुरोहितों ने किया प्रदर्शन 

-सरकार से की श्राइन बोर्ड प्रस्ताव को वापस लेने की मांग

नई टिहरी। श्राइन बोर्ड के विरोध में बदरीनाथ धाम के युवा तीर्थ पुरोहितों ने सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते तहसील मुयालय के सामने प्रदर्शन कर सरकार का पुतला दहन किया। युवा तीर्थपुरोहितों ने बोर्ड के प्रस्ताव को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की।श्राइन बोर्ड के विरोध में देवप्रयाग में युवा तीर्थ पुरोहितों ने नगर में जुलूस निकालकर तहसील मुयालय पहुंचे। पुरोहितों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, आक्रोशित तीर्थ पुरोहितों ने प्रदेश सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। युवा तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि चार धामों के प्रचार -प्रसार में पुरातन काल से तीर्थ पुरोहितों व हक हकूकधरियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि पीढिय़ों कि परिश्रम के बाद आज जो चारधाम का वर्तमान स्वरूप बना वह उनकी मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने रातों रात तीर्थ पुरोहितों की राय लिए बिना श्राइन बोर्ड का गठन का जो फैसला लिया है वह सरासर गलत है। तीर्थ पुरोहित राहुल कोटियाल ने कहा कि बोर्ड में मैदानी क्षेत्र का कोई तीर्थ शामिल न कर सरकार ने साबित किया है कि वह पहाड़ विरोधी मानसिकता से काम कर रही है। प्रदर्शन करने वालों में विनोद जोशी, अंकित, गगन जोशी, अनिरुद्ध, विपुल सवासेरिया, मुकेश पंचपुरी, गौरव मिर्जापुरी, अशोक टोडरिया, विकास ध्यानी, विजय ध्यानी, संतोष भट्ट, धनेश ध्यानी आदि शामिल थे।

Advertisement