Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

पहाड़ में महिलाओं को बनना होगा आत्मनिर्भर: बन्दना ऐठानी

कपकोट।  ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बागेश्वर द्वारा 10 दिन का स्वयं सहायता समूह की 35 महिलाओं को डेयरी एवं वर्मी कम्पोस्ट का प्रशिक्षण फरसाली में दिया गया।
जिसमें प्रशिक्षण समापन की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य बड़ेत श्रीमती वन्दना ऐठानी जी रही। साथ में प्रधान फरसाली वल्ली श्री भूपाल सिंह कोरंगा जी, श्रीमति खष्टी ऐठानी जी, निदेशक आरसेटी चम्पावत प्रकाश पाण्डेय जी, चन्द्र भानु सिंह जी उपस्थित रहे।
वंदना ऐठानी ने स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सहायता समूह की महिलाओं के लिए चल रहे डेयरी एवं वर्मी कम्पोस्ट के बारे में महिलाओं को प्रेरित किया। इसके अलावा सिलाई सम्बन्धी प्रशिक्षण जिसमें प्राथमिक विद्यालयों की स्कूल ड्रेस एवं कपड़ा फोल्डर का प्रशिक्षण के बारे में भी समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी महिला सहभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वरोजगार अपनाकर मन व लगन, मेहनत के साथ कार्य कर आत्मनिर्भर बनाने के लिये ज्यादा से ज्यादा प्रेरित किया जाना चाहिये अपने संबोधन में कहा।
वंदना ऐठानी ने महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वालम्बी एवं सशक्त बनाने की दिशा में आवश्वस्त किया कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा जो उत्पाद तैयार किये जायेगें उनके लिए बाजार उपलब्ध करायें जाने का पूरा प्रयास किया जायेगा। प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को प्रमाण दिया गया।

Advertisement