Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 2, 2026

अल्मोड़े में मीडिया कार्यशाला का आयोजन

अल्मोड़ा ।   मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा में ‘‘सघन मिशन इन्द्रधनुष-2.0’’ कार्यक्रम के अन्र्तगत प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सविता हयांकी की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर ‘‘मीडिया वर्कशाॅप’’ आयोजित की गयी। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ0 योगेश पुरोहित ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नियमित टीकाकरण में छूट गये 0 से 2 वर्ष के बच्चों एवं गर्भवती माताओं को सर्वे के आधार पर चिन्हित कर पूर्ण प्रतिरक्षित किया जाना है जिसके लिए जनपद के समस्त आशाओं द्वारा घर-घर जाकर  0 से 2 वर्ष तक के बच्चों का हैड काउन्ट सर्वे निर्धारित प्रारूप पर किया गया एवं जिसके आधार पर 69 सेशनों में 82 छूट गये बच्चों एवं 09 महिलाओं को आई0एम0आई0 2.0 के प्रथम चरण में प्रतिरक्षित किया जायेगा ताकि वे विभिन्न जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रह सकें।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम आगामी 4 माहों मंे माह के प्रथम सोमवार से 7 कार्य दिवसों में (बुधवार और शनिवार को छोडकर) 02 दिसम्बर 2019, 06 जनवरी 2020, 03 फरवरी 2020, 02 मार्च 2020 से सम्पादित किया जाना है। अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने हेतु जनपद एवं ब्लाॅक स्तर पर डब्लू0एच0ओ0 एवं यू0एन0डी0पी0 के सहयोग से प्रभारी चिकित्साअधिकारियों, कार्यक्रम प्रबन्धकों, ए0एन0एम0, आशा कार्यकत्रियों एवं आ0बाडी कार्यकत्र्रियों को प्रशिक्षित किया गया है। इस हेतु जनपद स्तर पर जिला महोदय अधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक मंे स्वास्थ्य विभाग के साथ आई0सी0डी0एस0, शिक्षा विभाग, ग्राम पंचायती विभाग, जिला सूचना विभाग से समन्वय स्थापित किया गया। इस कार्यक्रम हेतु जनपद के विभिन्न स्वा0केन्द्रों में वैक्सीन एवं प्रचार प्रसार सामग्री उपलब्ध करा दी गई है।
उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चैथा स्तम्भ है एवं विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों  के सफल संचालन में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है एवं  इस अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मीडिया का सहयोग अपेक्षित है। जिससे कि दूरस्थ क्षेत्रों तक प्रत्येक व्यक्ति को इस कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त हो सके एवं इस महत्वपूर्ण अभियान का लाभ समस्त नागरिकों को प्राप्त हो सके। इस अवसर पर विभिन्न इलेक्ट्रानिक एवं प्रिन्ट मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
अल्मोड़ा 30 नवम्बर, 2019 (सू0वि0)- खगोल विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय अल्मोड़ा में दिनांक 02 दिसंबर 2019 को सायं 5ः30 बजे से एक स्टार गेटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में दूरबीनों के माध्यम से रात के आकाश की खगोलीय गतिविधियो को देखने, लोकप्रिय तारो, नक्षत्रों के साथ चंद्रमा, ग्रहों के बारे में जानने का मौका मिलेगा। इस कार्यक्रम में चंद्रमा की आश्चर्यजनक सतह की विशेषताओं, क्रेटर, शनि के छल्ले, शुक्र और बृहस्पति के बारे में जानकारी दी जायेगी।

Advertisement