सांस्कृतिक आयोजन में स्कूली छात्राओं ने बिखेरे लोक संस्कृति के रंग
देहरादून। स्कूली छात्राओं को सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए उचित मंच देने के उद्देश्य के चलते रोटरी ई क्लब दून की ओर से राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में एक सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुय उद्देश्य सरकारी बालिका इंटर कालेजों में पढ़ रही छात्राओं को सांस्कृतिक स्तर पर निखारना रहा। जिसमें बालिकाओं ने सामूहिक गीत और लोकनृत्य प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंग बिरंगी पारंपरिक परिधानों में सजी स्कूली छात्राओं ने मंच पर लोकनृत्य और गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। छात्राओं ने गढ़वाली, पंजाबी, राजस्थानी और हरियाणवी लोकनृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पहले कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य प्रेमलता बौड़ाई ने रोटरी ई क्लब के पदाधिकारियों का इस आयोजन के लिए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष विपुल डावर, सचिव सुमित पाल अग्रवाल, हेमंत कोचर, राजेश वासुदेव, अभय चांदना के अलावा शिक्षिका नीलम जोशी, नर्वदा राणा, अनुपमा घनसोला, मंजू कौशिक के अलावा स्कूली छात्राएं मौजूद रहीं।
इन स्कूलों ने किया प्रतिभाग – सांस्कृतिक प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कालेज कारगी, कौलागढ़, ब्रह्मपुरी, अजबपुर, रायपुर, राजपुर रोड, लखी बाग, माजरा और राजकीय बालिका इंटर कालेज हाथी बड़कला की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
ये स्कूल रहे अव्वल – सामूहिक गीत प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कालेज कारगी, कौलागढ़ और राजकीय बालिका इंटर कालेज राजपुर रोड की छात्राएं अव्वल रहीं। वहीं लोकनृत्य प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कालेज राजपुर रोड, लक्ष्क्षिी बाग और अजबपुर की छात्राओं ने अव्वल स्थान प्राप्त किया।
