Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

जंगल की आग से पहाड़ियों से गिर रहे पत्थर, चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत


उत्तरकाशी ।  उत्तरकाशी के बाड़ाहाट रेंज के तहत गणेशपुर के जंगलों में लगी आग के कारण गंगोत्री हाईवे पर पत्थर गिर रहे हैं। इस कारण हाईवे पर अपनी बाइक से जा रहा एक युवक पत्थर की चपेट में आने के कारण गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की लापरवाही के कारण युवक की जान गई है। वहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और वनाग्नि को जल्द काबू करने की मांग की है। पिछले दो दिनों से जंगलों में लगी आग अब सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोगों के लिए भी बड़ा खतरा बन रहा है। पहाड़ियों पर लगी आग के कारण वहां से पत्थर गिर रहे हैं, साथ ही जलते हुए पेड़ों का गिरने का खतरा भी बना हुआ है। जानकारी के अनुसार लाटा गांव निवासी मयंक पंवार पुत्र महेश पंवार उम्र 28 वर्ष उत्तरकाशी से अपनी बाइक से नेताला की ओर से जा रहे थे। गणेशपुर और नेताला के बीच पहाड़ी में लगी आग के कारण वहां से गिर रहे पत्थर की चपेट में आने के कारण वह गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर एकत्रित स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। सीएमएस डॉ. पीएस पोखरियाल ने कहा कि युवक की अंदरूनी गंभीर चोट लगी हुई थी। उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि धीरे-धीरे अब वनाग्नि सड़कों और आवासीय बस्ती के समीप पहुंच रही है। इसलिए अगर जल्द ही उचित कदम नहीं उठाया गया है। तो वनाग्नि बड़ी आपदा का रूप ले सकती है।

Advertisement