डीएम के दरबार हुई 12 शिकायत दर्ज
बागेश्वर । आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के लिए कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में जन सुनवार्इ आयोजित की गयी जिसमें जनपद से आये विभिन्न फरियादियों ने 12 शिकायतें दर्ज करार्इ गयी जिसमें अधिकतर शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर निराकरण कर शेष शिकायतों का अनुश्रवण कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने जनसुनवार्इ में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त होने वाले शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करना सुनिश्चित करें, तथा इसकी सूचना शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराते हुए जिला कार्यालय को भी उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने फरियादियों को बारी-बारी से बुलाकर उनसे सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याऐं सुनी।जनता मिलन कार्यक्रम में तिलसारी बागेश्वर निवासी कृष्णानंद ने शिकायत कर कहा कि वर्ष 2010 में सर्वे हुइर्ं सडक निर्माण का कार्य सर्वे के अनुसार न करके उनके आंगन के समीप के समीप से रोड कटिंग का कार्य किया गया जिससे उनके आंगन व शौचालय को नुकसान हुआ है जिसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी से उचित कार्यवाही की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी गरूड एवं अधि0अभि0 पीएमजीएसआर्इ को स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें। रावतसेरा के ग्रामीणों ने शिकायत कर कहा कि लटोला ग्राम से रावतसेरा के लिए पेयजल लार्इन पूर्ण करने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी एवं अधि0अभि0 पेयजल निगम को मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दियें। पूरन सिंह रावत निवासी बागेश्वर ने उत्तरायणी मेले के दौरान सरयू बगड में व्यापरिक प्रतिष्ठान न लगाने की मांग की और कहा कि प्रतिष्ठान लगाने से शवदाह में परेशानी होती है जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी बागेश्वर को मौका मुआयना करने के निर्देश दियें। खष्टी देवी निवासी ग्राम दर्शनी वैजनाथ ने राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों का नाम आधार कार्ड से लिंक नही हो पा रहा है इसके लिए उन्होंंने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें। कैलाश मोहन दाडिमठोक ने शिकायत कर कहा कि बागेश्वर से सात-रतवे मोटर निर्माण के दौरान उनकी माप भूमि काटी गयी मगर अभी तक उसका मुआवजा नही मिल पाया है जिसके लिए उन्होंने मुआवजा दिलाये जाने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने अधि0.अभि0 लोनिवि को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें। महिला प्रांतीय रक्षक दल ने अपने आवेदन पत्र में कहा कि उनके द्वारा प्रांतीय रक्षक दल से प्रशिक्षण प्राप्त किया है तथा विभाग द्वारा 21 नवम्बर, 2019 से ड्यूटी से पृथक किया गया है इसके लिए उन्होंने नियमित रूप से ड्यूटी दिये जाने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें। चंदन सिंह ग्राम बोरगांव अमसरकोट ने शिकायत कर कहा कि उनकी पत्नी विगत अक्टूबर माह से बिना बताये हुए घर से लापता है जिसके लिए उन्होंने अपनी पत्नी की खोजबीन की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी शिकायत को पुलिस अधीक्षक को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु पत्रालेख प्रेषित करने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने जनता मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन विभागों द्वारा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण नही किया गया है वह अगली जनसुनवार्इ तक प्राप्त शिकायतों को निराकरण करना सुनिश्चित करें। यदि किसी अधिकारी द्वारा शिकायत के निराकरण में लापरवाही बरती जायेगी तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कडी कार्रवार्इ सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि जिन शिकायतों पर मौका मुआयना एवं स्थलीय निरीक्षण किया जाना है उन शिकायतों के निराकरण के लिए मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए समय सीमा के अन्तर्गत समस्याओं का निराकरण करें। जन सुनवार्इ में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी उदय शंकर, उपजिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, अधि0अभि0 विद्युत भाष्करानन्द पाण्डेय, पीएमजीएसवार्इ बागेश्वर राजेन्द्र प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0बी0एस0रावत, मुख्य कृषि अधिकारी बी.पी.मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी एन0एस0गस्याल, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, सहित समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
