Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

गढ़वाली कवि समेलन का दर्शकों ने लिया आनंद 

 

रुद्रप्रयाग। कलश साहित्यिक संस्था द्वारा तल्लानागपुर महोत्सव के अंतिम दिन गढ़वाली कवि समेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुरली दीवान, जगदबा चमोला सहित अनेक कवियों ने शानदार प्रस्तुति दी। महोत्सव में पहुंचे दर्शकों ने गढ़वाली कवि समेलन का जमकर आनंद लिया।कलश संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश सेमवाल ने कवि समेलन का संचालन करते हुए आवा बैण्यूं चला मैतु जयौंला, सुधीर बर्त्वाल सूणी छौ विकास औणु छौं गौं मां, मुरली दीवान ठेका ढीली शराब ढीली, विजयपाल रावत निर्मोही बिसिग्यां जब हम अपड़ा कर्मकांडों तैं, जगदबा चमोला मैरि घौरू मु बुढ्या ब्वै न जाणी कन होली, अखिलेश मेवाल कन भलौ मुलक मेरा उत्तराखंड मां, गुंजन वशिष्ट प्लास्टिकों राज चलूं, प्लास्टिकों समाज बड्यूं, दिव्यांशु नेगी गौं का गौं खाली होंणा आदि प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने खूब आनंद लिया। मेला कमेटी ने सभी कवियों का आभार जताया।

 

 

 

 

Advertisement