Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

    कोटद्वार   में     निगम के बजट के लिए मेयर का धरना 

कोटद्वार। नगर निगम बोर्ड में पारित प्रस्ताव के अनुरूप बजट दिये जाने, कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि दिये जाने, आवारा पशुओं के रखरखाव सहित 12 सूत्रीय मांग व प्रदेश सरकार के भेदभाव पूर्ण रवैये से नाराज महापौर एवं पार्षदों का धरना गुरुवार को भी जारी रहा। नगर निगम परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए वक्ताओं में कहा कि प्रदेश में सत्तासीन सरकार के कार्यकाल में नगर निगम कोटद्वार की घोर उपेक्षा किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार को भेदभाव की नीति छोड़कर सबका साथ सबका विकास की बात पर कोटद्वार नगर निगम को पर्याप्त मात्रा में बजट दिया जाना चाहिए। कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों को अब नगर निगम को लेकर अनर्गल बयानबाजी के बजाय समग्र विकास पर ध्यान देना होगा, अन्यथा आगामी चुनावों में जनता सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। इस मौके पर पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष डीएन भट्ट, कृष्णा बहुगुणा, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, भानु प्रकाश बालोधी, सूरज कुकरेती, रूपन नेगी, सुखपाल शाह, शकुंतला चौहान, पीटीए संघ के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार अग्रवाल, गोपाल सिंह, जितेन्द्र सिंह, विनोद सिंह, वृजमोहन सिंह, कमला शाह, जीवन कोहली, कुंवर सिंह, हर्षिता, मदन सिंह, गिंदीदास, शहनाज शसी, हेमचंद्र पंवार, उपेन्द्र सिंह, प्रवेन्द्र सिंह रावत, कृपाल सिंह, गीता नेगी, कुलदीप काबोज, अनिल रावत, विपिन डोबरियाल, बीना देवी, अंजुम सबा, आशा चौहान, कवित्ता मित्तल, सूरज प्रसाद कांति, नईम अहमद, सतेन्द्र सिंह, विजय माहेश्वरी, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement