Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

ऑपरेशन स्माइल/थाना बैजनाथ /काण्डा पुलिस को मिली एक और सफलता दो गुमशुदा महिला व तीन नाबालिक बच्चों को बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

बागेश्वर । प्रीति प्रियदर्शनी पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा बच्चों,बुजुर्गों, महिलाओं की तलाश कर उनके परिजनों से मिलाने,* अज्ञात शवों के शिनाख्त,हेतु दिनांक 1/12/2019 से उच्चाधिकारीगण के आदेशानुसार चलाये जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत जनपद की ऑपरेशन स्माइल की टीम व थाना कांडा/ बैजनाथ पुलिस को मिली सफलता। थाना कांडा में दिनांक 25. 11 .19 को प्रकाश राम निवासी मझेडा चौकी कमेडी देवी थाना कांडा बागेश्वर द्वारा खुद की पत्नी दुर्गा देवी व पुत्र ( उम्र 2 वर्ष) को लेकर दिनांक 23/11/19 को बिना बताये घर से कही चले जाने के संबंध मे थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी, वहीं थाना बैजनाथ को स्थानांतरित मु0अ0सं0 02/19 धारा 365 IPC जिसमें वादी बद्रीनाथ निवासी हरबाढ़ नौगांव द्वारा अपनी खुद की पत्नी उमा देवी द्वारा घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी उपरोक्त दोनों मामलों में त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा उक्त गुमशुदा महिलाओ व बच्चो की शीघ्र बरामदगी हेतु ऑपरेशन स्माइल टीम व थाना कांडा / बैजनाथ /टेक्निकल टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए टेक्निकल टीम द्वारा दिया गया लीड के आधार पर थाना कांडा में पंजीकृत गुमशुदा उपरोक्त को दिनांक 05/12/19 को गजरौला जनपद अमरोहा से सकुशल बरामद कर आज दिनांक 6.12.2019 को उसके पति प्रकाश राम के सुपुर्द किया गया व थाना बैजनाथ में पंजीकृत गुमशुदा उपरोक्त उमा देवी को दो नाबालिग बच्चो सहित गाजियाबाद दिल्ली से सकुशल बरामद कर उसके पति बद्रीनाथ के सुपुर्द किया गया ।
उक्त कार्य की उनके परिजनों व स्थानीय लोगों के द्वारा जनपद में चलाई जा रही मुहिम *ऑपरेशन स्माइल टीम व थाना कांडा/ बैजनाथ पुलिस* की प्रशंसा कर आभार प्रकट किया गया।
वही पुलिस ने बताया कि जनपद में पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में उक्त अभियान लगातार जारी है ।

 

Advertisement