March 17, 2026

लमगड़ा पुलिस ने शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने एवं शराब तस्करों पर कार्यवाही किये जाने हेतु की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांकः 05.12.2019 को उ0नि0 श्री गौरव जोशी, का0 बसन्त कुमार, का0 नीरज शाही द्वारा दौराने चैंकिंग पुरन सिंह धानिक पुत्र मान सिंह निवासी- ग्राम बचकाण्डे, पो0- स्यूनानी थाना लमगड़ा के कब्जे से 12 बोतल देशी शराब दबंग मार्का (कीमत लगभग- 3820 रूपये) बरामद कर गिरफ्तार किया है तथा इस सम्बन्ध में थाना लमगड़ा में मु0अ0सं0- 25/2019 धारा- 60 आबकारी अधिनयम का अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही गयी है।

नशे का सेवन कर वाहन चलाने पर अल्मोड़ा पुलिस ने 02 युवकों को किया गिरफ्तार, वाहन सीज, डी0एल0 निरस्तीकरण*

श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने,ओबर स्पीड,ओबर लोडिंग, वाहन चलाते समय मोवाइल का प्रयोग करने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु / यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरूद्व जनपद में की गयी वाहन चैंकिंग के अन्तर्गत दिनाॅक- 05.12.2019 को श्री अरूण कुमार वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोडा ने वाहन संख्या- यूके-01-टीए-3094 के चालक अनूप सिंह कनवाल निवासी- खत्याड़ी पौधार अल्मोड़ा को तथा वाहन संख्या- यूके-04-टीए-8568 अल्टो के चालक कुन्दन सिंह निवासी- डुॅगरी, पेटशाल अल्मोड़ा को शराब के नशे में वाहन चलाते पाये जाने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 185/202/207 के अन्तर्गत गिरफ्तार करते हुए दोनों वाहनों को सीज किया है तथा जनपद में वाहन चैकिंग अभियान के अन्तर्गत 39 ट्रक/बस, टैक्सी/कार- 50, दोपहिया वाहन- 26 कुल- 115 वाहन चालकों के विरूद्व यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 95100 रूपया संयोजन शुल्क प्राप्त किया गया। 08 वाहन चालकों के कोर्ट चालान करते हुए 02 वाहनों को सीज किया है 02 चालकों के डी0एल0 निरस्तीरण हेतु सम्भागीय परिवहन अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की गयी है।

*सार्वजनिक स्थान पर लोक न्यूसैन्स पैदा करने एवं धूम्रपान करने पर अल्मोड़ा पुलिस ने की कार्यवाही*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा होटल, ढाबा, पार्क, बस एवं टैक्सी स्टैण्ड आदि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा एवं न्यूसैन्स पैदा करने वालों के विरूद्व कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर दिनाॅक- 05.12.2019 को रानीखेत पुलिस द्वारा 01, द्वाराहाट -02 तथा लमगड़ा – 03 कुल- 06 युवकों को शराब के नशे में उत्पात मचाने व न्यूसैन्स फैलाने पैदा करने पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा- 81 के अन्तर्गत आवश्यक कार्यवाही करते हुए 1750 रूपये संयोजन शुल्क प्राप्त किया गया। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने एवं तम्बाकू उत्पाद बेचने पर चौखुटिया पुलिस-04, रानीखेत -01, सल्ट- 01 कुल- 06 व्यक्तियों के विरूद्व कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 750 रूपये का अर्थदण्ड प्राप्त किया गया।