Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 29, 2026

मतदाता सूची से नाम गायब, एसडीएम को दिया ज्ञापन


रुद्रपुर ।  एसआईआर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने से नाराज लोग बुधवार को एसडीएम तुषार सैनी से मिले। उन्होंने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की मांग की। इस संबंध में उन्हें ज्ञापन भी दिया। उत्तराखंड क्रांति दल के राज्य निर्माण प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष शिव शंकर भाटिया ने एसडीएम को बताया कि भूड़ महोलिया गांव की निवासी जानकी देवी पत्नी चंद्र सिंह बिष्ट, दीपक सिंह ऐरी पुत्र बिशन सिंह ऐरी और कुलवीर सिंह पुत्र विष्णु सिंह के नाम बिना किसी नोटिस और सुनवाई के एसआईआर में मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, जबकि ये सभी लोग स्वस्थ और जीवित हैं। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार मृत्यु होने तक मतदाता सूची से किसी का नाम नहीं हटाया जा सकता है। उन्होंने इन लोगों के नाम दोबारा मतदाता सूची में जोड़ने के लिए शिविर लगाकर पुन सुनवाई कराने की मांग की, ताकि उनका मताधिकार सुरक्षित रह सके। उन्होंने बताया कि ये सभी लोग वर्षों से अपने परिवार के साथ गांव में निवास करते आ रहे हैं और हर चुनाव में अपने मत का उपयोग करते रहे हैं। महोलिया गांव के अलावा देश के किसी भी राज्य की मतदाता सूची में इन लोगों के नाम दर्ज नहीं हैं। इसलिए इनके नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जाएं। इस मौके पर दीपक सिंह ऐरी, जानकी देवी, प्रमोद, कुलवीर सिंह आदि मौजूद थे।

You may have missed

Advertisement