Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

बागेश्वर ज़िला अस्पताल में नवजात शिशु की मौत, परिजनों ने लगाया घोर लापरवाही का आरोप

बागेश्वर । एक नवजात शिशु की मौत का मामला प्रकाश में आया है। दरसअल ज़िला अस्पताल में एक गर्भवती महिला को 3 दिसंबर की दोपहर भर्ती किया गया। रात्रि में ही महिला डॉक्टरों द्वारा सुरक्षित डिलीवरी करवा तो दी गयी। परन्तु कुछ देर बाद नवजात बच्चे को सेफ़्टी रूम में रख दिया गया अचानक नवजात बच्चें की तबियत बिगड़ने लगी वहाँ मौजूद स्टाफ़ नर्सो द्वारा बगैर डॉक्टरों बताए खुद ही बच्चे का उपचार करने लगे। नाराज परिजनों ने स्टाफ़ नर्सों से जल्द डॉक्टरों को बुलाने की कई बार गुहार लागई गयी। परन्तु समय डॉक्टरों का न पहुँचना नवजात शिशु की मौत का कारण बन गयी। जानकारी मिलने पर आनन फ़ानन महिला डॉक्टर अगले दिन सुबह 4 दिसंबर को पहुचती है। तब तक बहुत देर हो चुकी थीं। नवजात शिशु ने रात में ही ईलाज के अभाव में दम तोड़ दिया था। बच्चे की मौत की जानकारी परिजनों को 4 दिसंबर की सुबह 10 बजे दी जाती है। जिससे वँहा मौजूद परिजनों ने हंगामा काटना शुरु कर दिया साथ ही फुट फुट कर रोने लगे उन्होंने ज़िला अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाने लगे उन्होंने मीडिया के कैमरे के सामने बोला ज़िला अस्पताल के कुछ महिला डॉक्टरों एवं स्टाफ नर्सो पर पैसे लेकर डिलीवरी करवाने के आरोप लागये है।
वहीँ परिजनों के द्वारा हंगामा करने के बाद कई घण्टों बाद ज़िला अस्पताल के सीएमएस पहुंचे लापरवाही बरतने वाले अस्पताल कर्मियों के खिलाफ नोटीस भेजने व स्पष्ट जांच करने का भरोसा दे गए।
परिजनों ने सीएमएस से न्याय के गुहार लगाते हुए लापरवाह नर्सेज एवं डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करी गयी।

Advertisement