March 4, 2026

92 वर्षो बाद शुरू हुई क्वारीका देवी की बनियाथ यात्रा 

 

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के छह जुला गांवों की अराध्य मां क्वांरिका देवी की बनियाथ यात्रा में बड़ी संया में भक्त उमड़ रहे हैं। 92 साल बाद आयोजित इस दिवारा यात्रा को लेकर गांव-गांव में उत्साह है। जबकि लोग मां से आशीष लेने पहुंच रहे हैं।करीब 9 दशक से भी अधिक समय बाद हो रही बनियाथ 30 अक्तूबर 2019 से मां क्वांरिका के कुल पुरोहितों द्वारा विधि -विधान से प्रारभ की गई। 6 जून 2019 को सभी छह जुला के ग्रामीणों के सुझावों के बाद इस यात्रा को आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। मणिगुह, भट्टवाड़ी, मालखी, खाल्यूं, बंडी स्यालडोभा, ऐंटा, क्यार्की आदि गांवों से माता के भक्तों द्वारा इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। मां अपने शिवगण और निशानों के साथ अनेक गांवों में भ्रमण कर रही है। यहां लोग बड़ी संया में आकर आशीष ले रहे हैं। यह धार्मिक यात्रा 6 माह तक जारी रहेगी। देवी के साथ शिवगण (एर्वालों) के द्वारा माता की डोली का संचालन किया जा रहा है। डोली पर लगा बांस शिव स्वरूप माना जाता है। यह एक कठिन यात्रा है, जिसमें शिवगण और अधिकांश भक्त छह महीने तक सन्यासी के रूप में जीवन व्यतीत करेंगे। प्रतिदिन उपवास रखकर ब्रत नियम का पालन करते हुए इस आयोजन को संपंन कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। माता अपनी धियाणियों के साथ ही अनेक गांवों में दर्शन देंगी। इस मौके पर बनियाथ समिति के अध्यक्ष कर्मवीर कुंवर, उपाध्यक्ष वीरपाल नेगी, सचिव जितेंद्र कुंवर, कोषाध्यक्ष दीपक रावत, यज्ञपति उमेश्वर कुंवर, लक्ष्मण सिंह, आचार्य श्मयानंदन भट्ट, पंडित बृजमोहन भट्ट, पंडित मनीष भट्ट, पं अनुराग भट्ट, पं तुलसीराम भट्ट, विनोद भट्ट आदि मौजूद थे।

 

 

 

You may have missed