नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
देहरादून। नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने देहरादून में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने विधेयक को देश को बांटने वाला करार दिया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। बुधवार को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में नागरिक संसोधन विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन किया। दोपहर एक बजे कांग्रेस एस्लेहाल चौक पर पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर कांग्रेस ने विधेयक की छायाप्रति भी आग के हवाले किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा केन्द्र सरकार ने नागरिकता संशोधन विधयेक को लागू कर संविधान का हनन किया है। किसी भी सूरत में विधयेक को लागू नहीं होने दिया जायेगा। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा केन्द्र की सरकार ने जनता को हर तरह से उपेक्षित करने का काम किया है। केन्द्र से लेकर राय तक सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। उनका कहना है नागरिकता विधयेक वापसी को लेकर कांग्रेस मोर्चा खोलेगी। किसी भी सूरत में विधयेक को लागू नहीं होने दिया जायेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष महानगर कांग्रेस कमेटी लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, कुलदीप चौधरी, अरूण शर्मा, गोदावरी थापली, प्रभुलाल बहुगुणा, सुमित्रा ध्यानी, अर्जुन सोनकर, देविका रानी, मीना बिष्ट, विजय प्रताप मल्ल, कमलेश रमन, नवीन जोशी, ताहिर अली, आशीष देसाई, दिवान बिष्ट, अनिल नेगी, राजेश शर्मा, लेखराज अग्रवाल, महेश जोशी, राजेन्द्र जोशी, डा. प्रतिभा सिंह, नीनू सहगल, सागर लांबा, रविन्द्र खरोला, मुकीम अहमद, एहतात खान आदि मौजूद रहे।
