June 19, 2026

बागेश्वर में जंगली जानवरों से परेेेशान महिलाओं ने किया एसडीएम का घेराव

बागेश्वर। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा जानवर व बंदरों से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने शुक्रवार को एसडीएम का घेराव कर एक सप्ताह के भीतर इनसे निजात दिलाने को कहा। उन्होंने तय समय पर मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन
करने की चेतावनी दी। शुक्रवार को कपकोट गांव की प्रधान सीता कपकोटी के नेतृत्व में ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के लोग तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि कपकोट, भराड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में आवारा जानवरों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। बंदरों ने भी काश्तकारों की मुश्किल बढ़ा रखी है। उन्होंने बताया कि आवारा जानवर दिन भर नगर में विचरण करते हैं। अंधेरा होते ही लोगों के खेतों में घुसकर फसल को चैपट कर देते हैं। कई बार नगर पंचायत को सूचित करने के बाद भी समस्या का निदान नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। नगर से लेकर गांव तक बंदर उत्पात मचा रहे हैं। फसल और सब्जियों को इन्होंने नष्ट कर दिया है। अब घरो ंके भीतर व दुकानों में रखा सामान भी उठाने लगे हैं। भगाने पर बंदर काटने को आते हैं। कई महिलाओं व बचों को वह घायल भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही उन्हें आवारा जानवरों और बंदरों से निजात नहीं मिली तो उग्र आंदोलन होगा। इस मौके पर पूर्व क्षेपं सदस्य तारा सिंह कपकोटी, महिमन सिंह कपकोटी, प्रकाश सिंह, मान सिंह, सुंदर सिंह, कैलाश सिंह, गंगा देवी, कलावती देवी, बीना देवी आदि मौजूद रहे।

You may have missed