अल्मोड़ा पुलिस का शानदार कार्य, सोशल मीडिया के वीडियो पर एफआईआर दर्ज
अल्मोड़ा । एक तरफ जहां अक्सर पुलिस पर अनेक मामलो में एफआईआर दर्ज नही करने की शिकायतें सुनने को मिलती हैं वही दूसरी तरफ अल्मोडा पुलिस ने एक शानदार कार्य कर इस इस बात को झुटला दिया है । इसकी मिसाल सोशल मीडिया में महिला के साथ मार-पीट करने के सम्बन्धी वीडियो अपलोड किये जाने के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष लमगड़ा द्वारा जाॅच करने के उपरान्त आज दिनाॅक- 13.12.2019 को थाना लमगड़ा में चौकी प्रभारी अनीश अहमद द्वारा जीवन आर्या निवासी- झीली गाॅव (नाटाडोल) लमगड़ा के विरूद्व मु0अ0सं0- 26/2019 धारा- 323/504/506 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया है। थानाध्यक्ष लमगड़ा ने बताया कि आरोपी के विरूद्व शीध्र ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
