Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

सरकारी विभागों पर 1300 करोड़ बकाया, आम उपभोक्ता का पांच हजार में कटता है कनेक्शन


विकासनगर ।  जन संघर्ष मोर्चा ने सरकारी विभागों पर बकाया बिजली बिलों के भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से संज्ञान लेने और सख्ती दिखाने के कदम को सराहनीय बताया है। मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि वे लंबे समय से इस मामले को उठा रहे थे। मोर्चा अध्यक्ष नेगी ने आरोप लगाया कि आम उपभोक्ता का महज पांच हजार रुपये बकाया होने पर बिजली कनेक्शन काट दिया जाता है, जबकि सरकारी विभागों पर करीब 1300 करोड़ रुपये बकाया होने के बावजूद यूपीसीएल कार्रवाई करने से कतरा रहा है। उन्होंने इसे आम उपभोक्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार करार दिया।

Advertisement