Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 1, 2026

नम आंखों से दी शहीद सूबेदार अनिल को अंतिम विदाई, सैन्य समान के साथ हुई अंत्येष्टि

 

देहरादून। राजधानी दून के गढ़ी कैंट चांदमारी निवासी सेना में तैनात सूबेदार अनिल कुमार का अंतिम संस्कार आज टपकेश्वर स्थित शमशान घाट पर हुआ। इस दौरान सैकड़ों लोगों सहित सेना के अधिकारियों ने वहंा मौजूद रहकर उन्हे अंतिम विदाई दी।

विदित हो कि कुछ दिन पहले लेह लद्दाख में आये एवलांच में शहीद हुए देहरादून निवासी सूबेदार अनिल कुमार का पार्थिव शरीर आज सुबह उनके आवास पर पहुंचा था। सूबेदार अनिल कुमार के पाािर्थव शरीर के दून स्थित उनके आवास पर पहुंचने की सूचना मिलते ही वहंा सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गयी। जिसके बाद उन्हे लोगों ने नम आंखो से विदाई दी। बताया जा रहा है कि सूबेदार अनिल कुमार कुछ दिन पहले लेह लद्दाख में आये एवलांच में दबकर शहीद हो गये थे जिन्हे बाद में सेना के जवानों ने राहत बचाव कर बर्फ से निकाला था। जिनका अंतिम संस्कार आज सैन्य समान के साथ किया गया।

 

 

 

 

Advertisement