Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

महिला का पर्स चोरी करने वाले अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 

बागेश्वर । दिनांकः 18-12-2019 को वादिनी श्रीमती पुष्पा जोशी पत्नी स्व0 श्री हरीश चन्द्र जोशी निवासी- ग्राम-द्यौरड़ा पो0ओ0- लौबांज, जिला- बागेश्वर द्वारा थाना कौसानी में लिखित तहरीर दी कि ग्राम द्योरड़ा से अल्मोड़ा को जाते समय मेरे द्वारा गाड़ी में अपना सामान, बैग आदि रखे गये तथा गाड़ी में कुछ दूरी जाने पर देखा कि मैं अपना पर्स लाना भूल गयी थी। इस पर मैं जब वापस उसी स्थान पर आयी तो वहां पर पर्स नहीं मिला। महिला द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना हाजा में मु0अ0सं0- 11/19, धारा- 379 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया। प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए *उ0नि0 श्री हरीश चन्द्र जोशी थानाध्यक्ष कौसानी द्वारा* आस-पास के क्षेत्र में पूछताछ की गयी तथा पन्त होटल द्यौरड़ा में पेन्टिंग करने वाले मजदूर सलीम व सुधीर से पूछताछ किये जाने पर उनके कब्जे से महिला का हरे रंग का पर्स जिसमें 44,300/- रूपये थे बरामद किये गये। महिला का पर्स चोरी किये जाने पर *थानाध्यक्ष कौसानी द्वारा मय पुलिस कर्मियों के साथ अभियुक्त 1- सुधीर पुत्र श्री राजू उर्फ राजेश कुमार निवासी- मौहल्ला अशोक नगर मणिनाथ थाना- सुभाषनगर जिला- बरेली(उ0प्र0), 2- सलीम पुत्र श्री भूरे निवासी- मौहल्ला कुरेशियान गोलागंज थाना- कोतवाली चन्दोसी जिला- सम्भल(उ0प्र0) को गिरफ्तार किया गया।* उक्त अभियुक्तों को आज दिनांकः 19-12-2019 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

Advertisement