Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

मतदाता सूची में गणमान्य लोगों के नाम अंकित करें :  डीएम

बागेश्वर। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने एक जनवरी 2022 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्मित नामावलियों के प्रकाशन को लेकर जानकारी दी। साथ ही मतदाता सूची में आम मतदाता, गणमान्य व्यक्तियों के साथ खिलाड़ी, पत्रकार, भूतपूर्व एवं वर्तमान विधायक, सांसद और जजों के नाम अनिवार्य रूप से अंकित करने को कहा। गुरुवार को डीएम रंजना राजगुरु ने कहा भारत निर्वाचन आयोग ने फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। जिस पर 16 दिसबर, 2019 से 15 जनवरी 2020 तक विभिन्न आपत्तियां एवं दावें आमंत्रित किए गए हैं। आपत्ति और दावों का निस्तारण सात फरवरी 2020 को किया जाना है। निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य के प्रचार-प्रसार की जिमेदारी स्वीप टीम पर है। बीएलओ और सुपरवाइजर पुनरीक्षण कार्य की धरातली जांच करेंगे और समाज कल्याण विभाग दिव्यांगों की सूची का मतदाता सूची से मिलान करेगा। उन्होंने कहा विधानसभा कपकोट में 48,858 पुरुष और 48,026 महिला सामान्य महिला मतदाता हैं। बागेश्वर में 57,883 पुरुष एवं 55,869 महिला सामान्य मतदाता हैं। इस प्रकार जनपद में कुल 2,10637 सामान्य मतदाता है, जबकि कुल 4,611 सर्विस मतदाता है। इस दौरान उन्होंने कहा छूटे हुए मतदाता भी निर्वाचक नामावली में अपना नाम अंकित करा सकते हैं। 18 से 19 आयु वर्ग के नए मतदाताओं को भी शामिल किया जाना है। यहां भाजपा से जगदीश जोशी, सपा से दिवान सिंह मलडा, बसपा से रमेश प्रकाश, कांग्रेस से किशन सिंह कठायत, लोक जनशक्ति पार्टी से प्रकाश चंद्र पांडे, एडीएम राहुल कुमार गोयल, सीएमओ बीएस रावत, एडीएम राकेश चंद्र तिवारी, प्रमोद कुमार, योगेंद्र सिंह, जयवर्द्धन शर्मा, मुय शिक्षा अधिकारी नरेश शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल आदि रहे।

You may have missed

Advertisement