Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

बड़ी खबर : अब नेताओं को महंगा पड़ेगा कार पर राजनीतिक दलों के झंडे लगाना

पिथौरागढ़। जनपद में नेताओं को अब अपने राजनीतिक दलों के झंडे लगाकर कार चलना महंगा पड़ेगा। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करेगा। पहले दिन पुलिस ने ऐसे 15 वाहनों के चालान भी काटे। सर्वोच न्यायाल के आदेश के बाद पुलिस ने वाहनों में पार्टी विशेष के झंडे लगाने, स्टीकर और पदनाम का बोर्ड लगाने वालों पर कार्रवाई होगी। नव नियुक्त एसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने पुलिस अधिकारियों को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को पुलिस ने कोतवाल ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाया। इस दौरान 15 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। एसपी ने बताया कि गाडिय़ों में पार्टी विशेष के बोर्ड लगाना,विभाग का नाम सहित सभी तरह के बोर्ड,स्टीकर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement