Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

एक बेहतरीन पहल : सोशल मीडिया में दर्ज शिकायतों का तत्काल होगा निवारण : डीएम चंपावत

चपावत। जिला कार्यालय सभागार में सोशल मीडिया में दर्ज शिकायतों के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम एसएन पांडेय ने नोडल अधिकारियों को शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समय रहते समाधान करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को हई बैठक में डीएम ने कहा कि ट्यूटर, फेसबुक, व्हाट्सएप, इस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया में दर्ज शिकायतों को संबंधित विभाग गंभीरता से लें। उन्होंने शिकायतों के निवारण के लिए नोडल अधिकारी सीईओ आरसी पुरोहित को गठित 10 समितियों के कार्यों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। डीएम ने सोशल मीडिया के अलावा सूत्रों से प्राप्त बिजली, पानी, सड़क, पेंशन, स्कूल भवन आदि शिकायतों के समाधान के लिए ऑनलाइन पोर्टल ”सोच में इंट्री कर संबंधित अधिकारी को प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डा.आरपी खंडूरी, पीडी एचजी भट्ट, डीडीओ एसके पन्त, सीएओ राजेन्द्र उप्रेती, डीएसटीओ एनबी बचखेती, आरसेटी के जनार्दन चिल्कोटी, ईई आरडब्ल्यूडी केके जोशी, एएमए राजेश कुमार, डीएमओ मनोज पाण्डेय, डीएचओ एनके आर्या आदि शामिल रहे।

Advertisement