10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ की गई महिला गिरफ्तार
बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में* अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को नगर के नयी बस्ती क्षेत्र में कच्ची शराब बनाये जाने के सम्बन्ध में मिली सूचना के आधार पर *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर महोदय के नेतृत्व में* कोतवाली पुलिस द्वारा आज दिनाकः 11-01-2020 को नयी बस्ती क्षेत्र में दबिश दी गई व इस दौरान श्रीमती बिशनुली देवी पत्नी स्व0 श्री मोहन राम निवासी- नई बस्ती, बागेश्वर के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब खाम बरामद की गई। अभियुक्ता को मौके से कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में थाना हाजा पर मु0अ0स0- 03/20 धारा- 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
