Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

भूमिहीनों को मिले भूमि का मालिकाना हक 

बागेश्वर। जिले के भूमिहीनों को लंबे समय से काबिज भूमि का मालिकाना हक देने की मांग मुखर होने लगी है। इस मांग को लेकर क्षेत्र के लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि पैत्रिक रूप से निवास कर रहे लोग आज भी अधर में हैं। स्थाई निवास प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है। क्षेत्र के भूमिहीन परिवार के लोग सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। यहां जोरदार नारेबाजी के साथ उन्होंने प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जिले में कई परिवार आज भी भूमिहीन हैं, जबकि कई पीढ़ी से वे यहां निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस भूमि में वे लंबे समय से काबिज हैं, उसमें उन्हें मालिकाना हक मिलना चाहिए। भूमि नहीं होने का दंश उन्हें आज तक झेलना पड़ रहा है। उनके बचों का स्थाई प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। इस कारण किसी भी तरह की सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है। इतना ही नहीं वे अपने पुराने जीर्ण-शीर्ण भवनों की मरमत भी नहीं कर पा रहे हैं। भूमिहीन वर्ग मेहनत मजदूरी कर किसी तरह अपनी जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने सभी भूमिहीनों को मालिकाना हक दिलाने की मांग की है। मांग करने वालों में भीम कुमार, मंजू देवी, चप्मा देवी, हरीश राम, मोहनी देवी, गंगा देवी, तारा देवी, अंजू, आशा, भगवती, प्रेमा, नीमा, कस्तुरबा देवी, देवकी देवी, हंसी देवी, हरूली देवी, मोहनी देवी तथा कला देवी आदि मौजूद रहे।

Advertisement