March 18, 2026

 बैजनाथ पुलिस ने होटल में लोगों को शराब पिलाने पर 18 पव्वों के साथ किया होटल मालिक गिरफ्तार

 

 

बागेश्वर ।  पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर के आदेशानुसार जनपद में अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांकः 06-02-2020 को उ0नि0 निधि शर्मा थाना बैजनाथ द्वारा मय पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था, होटल/ढाबा चैकिंग के दौरान भौरा पुल गागरीगोल के पास एक व्यक्ति *शम्भू दत्त काण्डपाल पुत्र श्री बद्री दत्त काण्डपाल निवासी- ग्राम- पुरड़ा, थाना- बैजनाथ को* अपने होटल में  लोगों को शराब पिलाते हुए 18 पव्वे देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 05/20 धारा- 60/21 आबकारी अधिनियम बनाम शम्भू दत्त पंजीकृत किया गया।

 

पुलिस टीम  में उ0नि0 निधि शर्मा का0 राजेश भट्ट का0 दीपक बिष्टरहे।