Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

जिलाधिकारी ने कांडा में किया ओचक निरीक्षण

 

 

बागेश्वर । जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने आज तहसील काण्डा क्षेत्रान्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र काण्डा, बालिका इण्टर कालेज काण्डा, स्वतंत्रा संग्राम सेनानी स्व0 जगत सिंह माजिला इण्टर कालेज काण्डा, प्राथमिक विद्यालय काडेकन्याल, आंगनबाड़ी केन्द्र काण्डेकन्याल का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र काण्डा का निरीक्षण किया गया जिसमें जिलाधिकारी ने पंजीकरण एवं दवा वितरण कक्ष, एक्स-रे कक्ष, आपातकालीन कक्ष, महिला प्रसव कक्ष आदि का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 हरीश पोखरिया एवं डॉ0 समी उन्नीसा को निर्देश दिये है कि स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ सुविधायें उपलब्ध हो इसके लिए सभी डॉक्टरों को मेहनत एवं परिश्रम से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर से बेहतर करने हेतु सभी आपसी समन्वय के साथ एकजुट होकर कार्यों का निवर्हन करें। उन्होंने चिकित्सकों को यह भी निर्देश दिये कि बाहर की दवार्इया न लिखी जाय, केवल अस्पताल की अधिकृत दवार्इयां ही लिखी जाय ताकि मरीजों को निशुल्क रूप से स्वास्थ सुविधायें उपलब्ध हों तथा स्वास्थ्य केन्द्र में बेहतर साफ-सफार्इ रखने के भी निर्देश दिये।   जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये है कि स्वास्थ्य केन्द्र में जो भी उपकरण एवं सामग्री की आवश्यकता है उसे उप जिलाधिकारी काण्डा के माध्यम से सूची तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराये ताकि उपकरणों के लिए धनराशि उपलब्ध करायी जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों को सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में सभी सुविधायें उपलब्ध हो इसके लिए धन की कमी नहीं होने दी जायेगी, तथा सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराये जाने की पूरी कोशिश की जायेगी ताकि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को सभी सुविधायें उपलब्ध हो सके।

जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज काण्डा का औचक निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने कक्षा 06 से कक्षा 12 की प्रत्येक कक्षाओं में अध्ययनरत छात्राओं से विभिन्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न पूछे गये छात्राओं द्वारा प्रश्नों के सही जवाब दिये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा प्रशन्नता व्यक्त की गयी, तथा सभी छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मेहनत एवं लगन से पढार्इ करने को कहा। उन्होंने कहा कि जीवन में जो भी बनने का उद्देश्य है उसे कड़ी मेहनत एवं परिश्रम से ही हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बालिका इण्टर कालेज काण्डा श्रीमती मीनाक्षी जोशी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि कालेज परिसर में जो पेयजल लार्इन है उसमें गॉव वालों के पेयजल कनैक्शन जुड़ जाने के कारण कालेज में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिस कारण पीने का पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पा रहा है जिस कारण काफी समस्याओं का सामान करना पड़ रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को आस्वस्थ किया है कि विद्यालय में पेयजल आपूर्ति सूचारू कराने के लिए अधि0अभि0 जलसंस्थान द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा तथा उनके द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली आख्या के अनुसार पानी की आपूर्ति सुचारू किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

जिलाधिकारी द्वारा आगनबाड़ी केन्द्र काण्डेकन्याल का भी निरीक्षण किया जिस पर उन्होंने गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध होने वाले टेक होम राशन की भी जानकारी ली। उन्होंने ऑगनबाड़ी कार्यकत्री को निर्देशित करते हुए कहा कि ऑगनबाड़ी केन्द्र में महिलाओं को समय से टेक होम राशन उपलब्ध कराये तथा बच्चों के भी सही प्रकार से देखभाल करना सुनिश्चित करें इसमें किसी प्रकार की कोर्इ लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय काण्डेकन्याल एवं स्वतंत्रता संग्राम सैनानी जगत सिंह माजिला इण्टर कालेज काण्डा के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से प्रश्न पूछे गये किन्तु छात्रों द्वारा सही जवाब न मिलने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अध्यापिकाओं एवं शिक्षकों को कड़े चेतावनी देते हुए कहा कि गुणवत्तापरक शिक्षा देना शिक्षक का प्रथम दायित्व है इसमें सभी शिक्षकों को अपने दायित्वों का र्इमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में कतर्इ भी लापरवाही बर्दाशत नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षक अपनी कार्यशैली में परिवर्तन नहीं लाते है तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होंने शिक्षकों को यह भी निर्देश दिये है कि आगामी निरीक्षण के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार नहीं पाया जायेगा तो संबंधित अध्यापिकाओं एवं शिक्षकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। इसके लिए उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये है कि वह समय समय पर जनपद के विद्यालयों व कालेजों का औचक निरीक्षण करें एवं जिन विद्यालयों में गुणवत्तापरक शिक्षा बच्चों को उपलब्ध नहीं हो रही है ऐसे शिक्षकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि यदि मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षाा अधिकारी द्वारा इस कार्य में लापरवाही बरती जायेगी तो उनके विरूद्ध भी कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी काण्डा योगेन्द्र सिंह, तहसीलदार मैनपाल सिंह, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बालम सिंह बिष्ट, पुलिस उप निरीक्षक काण्डा सुरभि राणा, भुवन तिवारी, सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

 

Advertisement