March 4, 2026

बागेश्वर जिलाधिकारी रंजना राजगुरु राज्य पुरुस्कार से सम्मानित

 

बागेश्वर । लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से तथा दायित्वों का निर्वहन कुशलता से करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड ने जनपद के 05 अधिकारियों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसमें जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरू भी शामिल है, जिनके मार्गदर्शन एवं कुशल नेत्रृत्व में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 को शान्तिपूर्ण एवं निर्विघन ढंग से संपादित कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला कार्यालय में आज जिन 04 अधिकारियों को राज्य पुरस्कार दिया गया उनमें उप निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी/नोडल अधिकारी(डी.सी.सी. एण्ड वेलफेयर) राहुल कुमार गोयल, उप जिलाधिकारी काण्डा/नोडल अधिकारी पीडब्लूडी योगेन्द्र सिंह, जिला विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी ट्रेनिंग के.एन.तिवारी एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एन.आर्इ.सी./नोडल अधिकारी आर्इ.टी. भावेश जगरिया को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने चारों नोडल अधिकारियों को लोक सभा निर्वाचन में बेहतर कार्य करने के लिए बधार्इ दी तथा भविष्य में भी इसी तरह मेहनत एवं लगन से कार्य करने को कहा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डी.डी.पन्त, महाप्रबन्धक उद्योग वी.के. चौधरी, मुख्य कृषि अधिकारी वी.पी. मौर्य, सहायक निदेशक डेयरी निर्भय नारायण सिंह, आजीविका परियोजना धर्मेन्द्र पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

You may have missed