Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

पुलिस उपाधीक्षक ने थाना  बैजनाथ एवं फायर स्टेशन गरुड़ का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

 

बागेश्वर गरुड़ । आज  श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर  ने  थाना बैजनाथ एवं फायर स्टेशन गरुड़ का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान *पुलिस उपाधीक्षक द्वारा* थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, भोजनालय, बैरिक आदि का मुआयना करते हुए थाना अभिलेखों (रोकड़ बही/अपराध रजिस्टर/विवेचना रजिस्टर/ड्यूटी रजिस्टर आदि), आपदा प्रबंधन के उपकरणों व थाने में मौजूद अस्लाह/कारतूसों का निरीक्षण किया गया। आपदा प्रबंधन के उपकरणों की उपयोगिता के बारे में बताते हुए भोजनालय, बैरिक व थाना परिसर की सफाई व्यवस्था के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष को दिशा-निर्देश दिए गये। तत्पश्चात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से असलाह/कारतूसों की जानकारी लेकर उनकी हैंडलिंग करवाई गयी व आवश्यक निर्देश दिये गये। वहीं फायर स्टेशन गरुड़ में निरीक्षण के दौरान आपदा उपकरणों, फायर सर्विस एमटी कार्यालय में फायर वाटर टेंडर,रनिंग लॉग बुक को चेक किया गया व वाहनों का रखरखाव देखा गया तथा किसी भी प्रकार की आग/आपदा/रेस्क्यू में तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान उ0नि0 श्री कैलाश सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष बैजनाथ, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गरुड़ श्री डूंगर सिंह एवं अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

*

Advertisement