Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

बिग ब्रेकिंग : बागेश्वर में भूकंप से मकान ध्वस्त, आपदा टीम अलर्ट को डीएम का निर्देश

बागेश्वर । आज सुबह 6.31 पर जनपद में आये भूकंप से लोगो की नींद खुली और काफी अफरातफरी में लोग भयभीत नजर आए।

आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार भूकम्प की तीव्रता 4.7 बताई जा रही हैं।

अभी अभी प्राप्त समाचारों के अनुसार दुग नाकुरी तहसील के अंतर्गत कीद ई ग्राम में लछि राम पुत्र प्रेम राम का मकान भूकंप के झटकों में टूटने की सूचना है। जिसमे जानमाल की हानि की कोई सूचना नही है।

जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने आपदा प्रबंधन टीम को सतर्क रहने के आदेश दिए है और मौके पर राहत टीम को रवाना कर दिया गया है ।

आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि विस्तृत नुकसान की जानकारी प्राप्त की जा रही हैं।

Advertisement